थाना सिरसौद पुलिस द्वारा वारंटियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये प्रकरण क्रमांक 195/20 में दो साल से फरार चल रहे दो स्थाई वारन्टियों मुकेश बंजारा एवं साबूदेवी बंजारा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा जिले में वारंट तामीली कार्यवाही करने एवं अधिक से अधिक वारंट तामील कराने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं।
वारन्ट तामीली हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना सिरसौद पुलिस द्वारा प्र.क्र. 195/20 के स्थाई वारन्टी मुकेश पुत्र पप्पू बंजारा उम्र 26 साल तथा साबूदेवी पत्नि पप्पू बंजारा उम्र 45 साल निवासीगण ग्राम छापरेल थाना बरोली जिला भीलवाडा राजस्थान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया है । जहां से आरोपीगणों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में उनि. धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर थाना प्रभारी सिरसौद, सउनि बृजपाल सिंह तोमर,प्रआर.798 सत्यवीर सिंह जादौन,म.प्रआर.569 बैंजती मौर्य,प्रआर.245 राजेश भार्गव आर.212 ओमकार,आर.257 मुकेश परमार की अहम भूमिका रही ।


.jpg)
