पोहरी विधानसभा के लिए अशोक सागर बनाए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रभारी

0

 


भोपाल/शिवपुरी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल द्वारा विधानसभा-वार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रभारियों की सूची को संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले के अवलोकन उपरांत अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश क्रमांक 142/26, दिनांक 05 फरवरी 2006 के अनुसार पोहरी विधानसभा क्षेत्र (024) के लिए अशोक सागर को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश प्रभारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य द्वारा संबंधित जिला प्रभारियों से अपेक्षा की गई है कि वे समस्त प्रभारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी तत्परता और गंभीरता के साथ संपन्न कराने हेतु निर्देशित करें।

यह आदेश मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, इंदिरा भवन, शिवाजी नगर, भोपाल से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि जिला प्रभारी/सह-प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी, जिला समन्वय समिति सदस्यों सहित संबंधित पदाधिकारियों को भेजी गई है।

नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठनात्मक स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top