निरीक्षण के उपरांत केशव यादव ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, यातायात, जनसंपर्क और अनुशासन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा और महासभा पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम होगी, इसलिए इसकी सफलता सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दें और अधिक से अधिक संख्या में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।
इस दौरान जानकारी दी गई कि 18 फरवरी को होने वाली विशाल महासभा में पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
बैठक के दौरान स्थानीय पदाधिकारियों ने क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और संगठन की मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष दिलीप कुमार, वीरू जाटव आजाद समाज पार्टी प्रदेश सचिव रफीक खान, छोटे खान, शानू खान, सुमित जाटव, अरविंद कुशवाहा, शनि जाटव, मोहन धाकड़, शशिकांत जाटव, अमीर खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं में संकल्प यात्रा और महासभा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा जताया।



