जानकारी के कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में कुछ दबंग लोग एक महिला और उसकी छोटी बच्ची को उनके घर से जबरदस्ती घसीटते हुए और मारपीट करते हुए ले जा रहे थे। वीडियो के सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया और पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे थे।
वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना कोतवाली में अपहरण, मारपीट और बलवे की धाराओं के तहत (FIR) दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने आज दिनांक 09 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर पडोरा पुल के पास घेराबंदी की। यहाँ से मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र चौहान, निवासी करैरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 23 वर्षीय महिला और उसकी 03 माह की बच्ची को सकुशल दस्तयाब किया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इस वारदात में शामिल अन्य सहयोगियों की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फिलहाल महिला और बच्ची को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया जारी है।
जिसकी जानकारी मीडिया को शनिवार की शाम साढ़े 4 बजे लगी है।


